Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, RKVY Scheme, लाभ

Rashtriya Krishi Vikas Yojana:- कृषि क्षेत्र का विकास करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। इन प्रयासों के माध्यम से फसल में सुधार करने से लेकर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। वर्ष 2007 में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। जिसके लिए राज्यों को अपने अनुसार अपनी कृषि और संबंधित क्षेत्र की विकास गतिविधियों में चुनने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस लेख के माध्यम से आपको Rashtriya Krishi Vikas Yojana का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को जान सकेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि विकास स्कीम का उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से भी अवगत कराया जाएगा।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023

Rashtriya Krishi Vikas Yojana (RKVY) Remunerative Approaches for Agriculture and Allied sector Rejuvenation (RAFTAAR) aims at making farming a remunerative economic activity by strengthening the farmers‟ efforts, risk mitigation and promoting agri-business entrepreneurship.

Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023

  • योजना का नाम: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
  • किसने आरंभ की: भारत सरकार
  • लाभार्थी: किसान
  • उद्देश्य: कृषि क्षेत्र का विकास करना
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://rkvy.nic.in/
  • साल: 2023

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य

Rashtriya Krishi Vikas Yojana का उद्देश्य कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों का विकास करना है। जिसके लिए कृषि व्यवसाय उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कृषि बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। जिसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण इनपुट, भंडारण, बाजार,सुविधा आदि की पोहोच सुनिश्चित की जा सकेगी। इस योजना के माध्यम से किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार योजना का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए भी इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। यह योजना कृषि क्षेत्र का विकास करने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  1. केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का शुभारंभ किया गया था।
  2. इस योजना के माध्यम से कृषि और संबंधित क्षेत्रों में समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।
  3. जिसके लिए राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश अपनी कृषि और संबंधित क्षेत्र की विकास गतिविधियों को चुन सकेंगे।
  4. इस योजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना एवं 12वीं पंचवर्षीय योजना में लागू किया गया था।
  5. 11वीं योजना के दौरान राज्यों में 22408.76 करोड़ रुपए जारी किए गए थे एवं 5768 परियोजनाओं को लागू किया गया था।
  6. 12वीं पंचवर्षीय योजना में इस योजना के अंतर्गत 3148.44 करोड़ रुपए जारी किए गए थे एवं फसल विकास, बागवानी, कृषि मशीनरीकरण आदि के क्षेत्रों में 7600 योजना को लागू किया गया था।
  7. 2014-15 तक इस योजना को 100% केंद्रीय सहायता के साथ लागू किया जा रहा था।
  8. वर्ष 2015-16 से इस योजना के वित्तपोषण पैटर्न को केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में बांट दिया गया। केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस योजना का फंडिंग पैटर्न 100% अनुदान ही है।

Rashtriya Krishi Vikas Yojana के अंतर्गत कृषि संबंधित विभाग

  1. क्रॉप हसबेंडरी
  2. हॉर्टिकल्चर
  3. एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज
  4. डेयरी डेवलपमेंट
  5. एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन
  6. फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ
  7. प्लांटेशन एंड एग्रीकल्चरल मार्केटिंग
  8. फूड स्टोरेज एंड वेयरहाउसिंग
  9. सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन
  10. एग्रीकल्चरल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन
  11. अदर एग्रीकल्चरल प्रोग्राम एंड कोऑपरेशन

Important Document

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

How to Apply Online?

  • सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2023
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply